Header Ads Widget

असदुद्दीन ओवैसी चुनावी सियासत करके सँविधान को कर रहे है कमज़ोर : नदीम जावेद |

असदुद्दीन ओवैसी चुनावी सियासत करके सँविधान को कर रहे है कमज़ोर : नदीम जावेद |

सपा और बसपा को भी लिया आड़े हाथ,किसानों की लड़ाई सिर्फ़ कांग्रेस लड़ रही है |

जनपद में प्रवास के दौरान उसरहटा में पत्रकारों से की वार्ता |


✍️यूसुफ खान / मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)20 जनवरी
              अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को चुनावी सियासत करना अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी को ताकत देना का कार्य है,तेलंगाना में 119 सीट पर चुनाव लड़ने के बजाए महज़ 9 सीट पर ही मैदान में रहते है।अलग अलग राज्यों में चुनावी राजनीति संविधान के लिए खतरा है।कृषि कानून किसानों को तबाह करने का षड्यंत्र है,प्रधानमंत्री भी इस संवेदनशील मुद्दे पर चुप है।
              वह मंगलवार की रात्रि अपने गृह गांव पाराकमाल से सटे उसरहटा आयर मानिस ढाबे पर संवाददाताओ को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोग क्या चाहते उसके बहुमत के आधार पर फैसला होना चाहिए लेकिन केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को तबाह करने पर आमादा है,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों के हक़ लिए लड़ रहे है।
           समजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लोगों की अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी लेकिन वे भी ख़ामोश है।बसपा प्रमुख पर चुटकी लेते नदीम जावेद ने कहा कि शाह और तानाशाह के आगे मायावती ने घुटने टेक दिए है,उनकी पार्टी बीजेपी सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा है।
मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को ओवैसी को सूबे में चुनाव लड़ना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन वे ज़्यादा सीट नही निकाल पाएंगे।महाराष्ट्र विधानसभा और कर्नाटक मेयर के चुनाव और बिहार के चुनाव इसके गवाह है,यूपी और बंगाल में  आकर चुनावी सियासत से सेक्युलर दलों का सिर्फ़ नुकसान होगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से युवा जिलाध्यक्ष कैलेंद्र बिन्द,नासिर अब्दुल्लाह,वामिक रियाज़,बेलाल जावेद,अजय राजभर, शहनवाज खान, हुजैफा सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ