हर नागरिक आज भाजपा सरकार से है त्रस्त-- नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी
बैठक में इरफान हाश्मी (बड़कू) वार्ड अध्यक्ष अय्यूब हाश्मीं वार्ड प्रभारी बनाये गये।
एक बूथ तीस यूथ के फार्मूले पर करें काम -- लालता चौधरी।
केराकत ( जौनपुर )।कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड़ होता है पूरे मेहनत और लगन से अभी से लग जाये और कांग्रेस पार्टी की सरकार 2022 में बनानें का लें संकल्प।
ब्लाक अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी नें संगठन सृजन अभियान के तहत शनीवार को केराकत नगर के हाश्मींनगर वार्ड में न्याय पंचायत स्तरीय संगठनात्मक मीटिंग में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुवे कहा। मुख्य अतिथि जिला सचिव डाक्टर सन्तोष कुमार गिरी नें कार्य कर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश विषम् परिस्थितियों से गुजर रहा है देश की सत्ता निरंकुश एवं अलोकतांत्रिक विचारधारा के लोगों के हाथों में फस गई है। देश की जनता कुशासन का शिकार हो रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को बताते हुए अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन तैयार करें। नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी नें कहा कि एक बूथ तीस यूथ के फार्मूले पर हम सभी काम करें। गांँव गांँव जाकर हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर बतायें।वर्तमान भाजपा सरकार पूजी पतियों की कठ पुतली बनीं बैठी है आज नौजवानों और किसानों के साथ सरकार सौतेला व्यावहार कर रही है।बैठक में यूवा नेता नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी, सूरज सिंह राजपूत,बृजेश चौबे,दीपक साहू,नूरूलहुदा,मंजूर आलम,दिलशाद हाश्मीं,इस्तेयाक अहमद,इरफान,बाबू नन्हुँ, जानें आलम,रोजन मन्सुरीआदि लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में मंगर हाश्मीं,इजहार हाश्मीं,अजीज, नसरूल्ला इन लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष केराकत आजाद कुरैशी ने किया। जौनपुर लाइव न्यूज़ चैनल केराकत तहसील संवाददाता मोहम्मद असलम खाँन की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ