Header Ads Widget

जनसेवा का संकल्प ईश्वर प्राप्ति का साधन- फादर पी विक्टर

जनसेवा का संकल्प ईश्वर प्राप्ति का साधन- फादर पी विक्टर

जरूरतमंद लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ
✍️वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र यादव
जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर  के प्रधानाचार्य  फादर पी. विक्टर ने  धर्मापुर बाजार में सड़क के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में बसी धरिकार बस्तियों में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। जरूरतमंदों की सेवा का कार्य पुनीत कार्य है।इन बस्तियों के अतिरिक्त रास्ते जलते जहाँ कहीं भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति दिखा उसे प्रधानाचार्य ने कम्बल प्रदान किया।प्रचंड जाड़े में कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर फादर पी.विक्टर ने कहा कि ठंड में कम्बल वितरण का कार्य पुण्य-प्रदायी है।शिशिर ऋतु की रातें गरीबों के लिए बड़ी भयावह होती हैं,ऐसी स्थिति में ऊनी वस्त्र एवं कम्बल का दान उनके लिए राहत भरा रहता है।समाज के गरीबों का ख़याल रखना हमसब का कर्त्तव्य है। जनसेवा का संकल्प ईश्वर प्राप्ति का साधन होता है।इस अवसर पर डा पीएस यादव, डॉ रामजी तिवारी,अरविंद मिश्र  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ