Header Ads Widget

4 वर्ष में योगी सरकार ने सूबे में किया ऐतिहासिक कार्य : स्वतंत्र देव

4 वर्ष में योगी सरकार ने सूबे में किया ऐतिहासिक कार्य : स्वतंत्र देव

बूथ अध्यक्ष निषाद कार्यकर्ता के घर प्रदेश अध्यक्ष ने किया भोजन
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/यूसुफ खान
जौनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के यूपी जौनपुर आगमन पर बुधवार को जिले में उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हजारों युवाओं की टीम ने फूल माला के साथ उनका  स्वागत करते हुए सरकार के अब तक हुए विकास कार्यों पर अपनी भी मुहर लगाई।
       खुद इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जौनपुर के धर्मापुर विकासखंड के सरैया मोड़ पर आयोजित जन चौपाल में उपस्थित जनों के बीच कहीं।
 उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के विकास के लिए बनी थी । सरकार ने 4 वर्ष का अपना कार्यकाल पूर्ण किया है, केंद्र की मोदी सरकार आमजन, गरीब असहाय, लाचार लोगों के लिए तेजी से कार्य कर रही है । 
जौनपुर में आगमन के दौरान निषाद जाति के  एक कार्यकर्ता के घर भोजन करने के बाबत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है । नेताओं का जब जिले में प्रवास होता है, तो वह अपने ही किसी कार्यकर्ता के घर भोजन करते हैं । जिस के क्रम में आज भाजपा के बूथ अध्यक्ष  निषाद कार्यकर्ता के घर मुझे भोजन करने का सौभाग्य मिला है।
इसके पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मां शीतला चौकियां धाम में  मत्था टेक कर मां शीतला का किया दर्शन पूजन किया। 
कहा 2022 से पहलें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाकर सरकार की नीतियों को आमजन के बीच बता रही है। 
 इस मौके पर उनके साथ आवास व शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव,
 बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल दिनेश चौधरी, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, मीडिया  प्रतिनिधि मनीष श्रीवास्तव, सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय, मनीष गुप्त समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैंड बाजे के साथ हुआ जोरदार स्वागत

✍️मोहम्मद अरशद
 खेतासराय।  जौनपुर जिले के नगर पंचायत खेतासराय  अंतर्गत कस्बा के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सामने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कस्बा वासी और भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने फूल माला व  बैंड बाजे के साथ  जोरदार स्वागत किया।  इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय  सिंह, मदन सोनी, धर्मेंद्र मिश्रा , राम शब्द बिंद, कैलाश बिंद,  अच्छे लाल बिंद, मनीष गुप्ता, कृष्ण कुमार मुन्नु जायसवाल , बलिहारी राजभर आदि तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ