शकील अहमद तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित, दिवाकर हुए आठवीं बार महामंत्री
निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया जोरदार स्वागत
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का पांच वर्षीय चुनाव शहर के अकबर पैलेस में शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें
शकील अहमद तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुये। जबकि महामंत्री के रूप में दिवाकर सिंह आठवीं बार निर्वाचित हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार सिंह, चुनाव अधिकारी मोहम्मद आसिम व अजय गुप्ता ने 2021 से 2025 तक के चुनाव प्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए निम्न नामों के निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की ।
निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में सबसे पहले अध्यक्ष शकील अहमद, महामंत्री दिवाकर सिंह के नाम की घोषणा हुई।
उसके उपरांत उपाध्यक्ष पद पर नीरज गुप्ता,जागेश्वर केसरवानी, प्रेम नारायण जयसवाल, विनोद रावत चुने गए। जिला
कोषाध्यक्ष पद पर शबंशीधर मौर्य, सहमंत्री पद पर प्रशांत मौर्य, आनंद साहू, विकास गुप्ता व अनिल गुप्ता पी आर ओ श्याम सिंह , ऑडिटर सुनील कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री आशुतोष सिंह को निर्विरोध पदों पर घोषित किया गया ।
इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में राजेंद्र प्रताप सिंह, विनय गुप्ता, संजय सिंह, राजदेव यादव, घनश्याम साहू, योगेश। श्रीवास्तव,कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कार्यवाहक मंत्री श्याम सिंह, चेयरमैन सोमेश्वर केसरवानी, मीडिया प्रभारी व कार्यालय मंत्री संजीव कुमार सिंह, चेयरमैन होलसेल ओम प्रकाश मौर्या, चेयरमैन रिटेलर सुजीत कुमार सिंह, चेयरमैन सर्जिकल महेश पांडेय चेयरमैन जेनेरिक धर्मेंद्र स्वर्णकार तथा चेयरमैन एक्शन कमेटी राकेश प्रताप सिंह(पप्पू) को पद पर अध्यक्ष तथा महामंत्री ने सर्वसम्मत से मनोनयन किया गया ।
अध्यक्ष शकील अहमद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से आपने मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया वह अविस्मरणीय है उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में संस्था को एक नई ऊंचाई व दिशा प्रदान करने का पूरा प्रयास करूंगा |
महामंत्री श्री दिवाकर सिंह संस्था के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को एवं मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्था एक मजबूत स्थिति में है। हमारे तमाम सदस्यों ने पूरी सक्रियता वर्षों से चुनाव प्रणाली में भाग लिया।
उन्होंने संस्था के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संस्था का चुनाव निर्विरोध होना हम सभी की एकजुटता को दर्शाता है|
अंत में सफलतापूर्वक चुनाव संचालन समिति के सदस्य का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं शकील
जौनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शकील अहमद सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं।
शहर के दर्जनभर क्लब संस्था और समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर लड़ाई लड़ने वाले शकील अहमद आज जौनपुर जिले के लिए एक बड़ा नाम बन चुके हैं। यही वजह है कि जब कभी, किसी संस्था में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं तो उनके साथ पूरा समूह खड़ा हो जाता है।
0 टिप्पणियाँ