Header Ads Widget

व्यापारी समाज की तरक्की के लिये हमेशा रहूंगा तत्पर, नंद गोपाल नंदी

व्यापारी समाज की तरक्की के लिये हमेशा रहूंगा तत्पर, नंद गोपाल नंदी


प्रादेशिक सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में रहे मौजूद

✍️यूसुफ खान
जौनपुर। शहर के होटल रिवर व्यू में  जिला व नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित प्रादेशिक सदस्यता प्रमाण- पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  नन्दगोपाल गुप्ता "नन्दी" बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें।
               कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नन्दगोपाल गुप्ता "नन्दी" कार्यक्रम अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, अति विशिष्ट अतिथि अजय केसरी व नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।
             स्वागत गीत संदीप पांडे, अवनींद्र तिवारी, पंकज सिन्हा, और आशीष माली  ने प्रस्तुत किया, जिसके बाद अमर जौहरी ने ईश वंदना पढा।
जिंसके बाद शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों व ट्रेड के अलावा मडियाहू, केराकत, मछलीशहर शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर व अन्य नगर व तहसीलों के व्यवसायियों व फर्मो को नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने कर कमलों से सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा।
                 मुख्य अतिथि नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक व्यापारी हमारे परिवार की तरह है, जब जब व्यापारियों के मान व सम्मान पर आंच आयी  तो मैंने आगे बढ़ उस व्यापारी का साथ दिया।  कहा कि व्यापारी का अपना एक समाज होता है, उसे किसी जाति धर्म व मजहब में नही बांधा जा सकता। वैसे भी जौनपुर से मेरा अटूट सम्बन्ध है, यहाँ के लोगो द्वारा बुलाये जाने पर मैं समझता हूं कि मैं अपने परिवार में आया हूँ। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं आपका अवैतनिक सेवक हूँ जो दिन रात आपकी सेवा के लिए तत्पर  रहूंगा !
                नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत भाषण करते हुए व्यापारियों की जीएसटी, शस्त्र लाइसेंस, साहूकारी, लाइसेंस नवीनीकरण, लूट व हत्या, माप-बांट विभाग जैसी समस्या पर एक पत्रक (ज्ञापन) जिला व नगर के टीम के साथ मुख्य अतिथि को दिया, जिसपर कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल नदी ने आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया।
                   अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि नंदी जी ने व्यापारियों से कभी भी भेदभाव नहीं किया और ना ही इनके लिए कोई दल की बाध्यता रही, इन्होंने हमेशा दिल मिलाने का कार्य किया है !
         अतिविशिष्ट अतिथि अजय केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, के साथ कई वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया।
         कार्यक्रम को संपन्न कराने में जिला महामंत्री रामकुमार साहू,  नगर महामंत्री उत्तरी आनंद कुमार साहू, महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव, संजय केडिया, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, संदीप वर्मा, शरद साहू, हरेराम केसरवानी, अमितोष गुप्ता, नीरज शाह, यशवंत साहू, विमल भोजवाल, अमर जौहरी अरशद कुरैशी, शशांक सिंह रानू, नगर संरक्षक नरेंद्र जायसवाल, तारिक इकबाल, रवि श्रीवास्तव, विनोद साहू, धर्मेंद्र सेठ, सरदार रंजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
       


मंत्री का स्वागत करने को उमड़ा हुजूम

जौनपुर।  प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत करने के लिए व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा । कार्यक्रम में जिला संरक्षक जगदीश चंद गाढा, डॉ बी.एस. उपाध्याय, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश सेठ, लाल प्रताप सिंह, सुभाष चंद साहू, दिलीप सिंह, घनश्याम जायसवाल, शत्रुघ्न मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, डीके अग्रहरि, अंकुर सिंघानिया, विजय केडिया, प्रदीप कुमार, कमलापुरी, बनवारी लाल साहू, अर्पित जायसवाल, आलोक गुप्ता, अशोक जायसवाल, साहेब लाल यादव, रमेश दीपक जावा विशाल खत्री तुल सोनकर, सुशील कुमार मौर्या, मुस्तफा जकरिया, मोहम्मद सल्ले, मोहम्मद इशाक जकरिया, नवीन सेठी, विकास जायसवाल, रिंकू अग्रहरि, ध्रुव जायसवाल, दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, मन मौर्य, विष्णु जायसवाल, अमरनाथ अग्रहरी, डॉ रजनी कांत द्विवेदी, अरविंद अग्रहरि, अरविंद बैंकर, शिशिर गुप्ता, रतन जायसवाल, योगेश साहू  शैलेश गुप्त, नरसिंह अवतार, अतुल जायसवाल, चंद्र प्रकाश, सतीश सेठी, संतोष साहू, सरदार मनमोहन सिंह, गणेश साहू,  नीरज श्रीवास्तव, शिवकुमार  रमेश श्रीवास्तव, ज्ञानचंद जायसवाल, सुरेश शर्मा, मनोज तिवारी, सूरज सेठ, अज्जू अग्रहरि, संदीप गुप्ता, मनीष चौरसिया, आलोक सेठ, अनूप जायसवाल, अशोक मौर्य, संजय जाडवानी, राज अग्रहरि, रोसी सोनकर अन्य ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
               कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार मद्धेशिया और प्रदेश युवा संगठन मंत्री संजीव यादव ने संयुक्त रूप से किया। आए हुए सभी अतिथियों का आभार नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ