Header Ads Widget

डाक्टर आल्हा प्रसाद को बनाया गया केराकत के चिकित्सा अधीक्षक

डाक्टर आल्हा प्रसाद को बनाया गया केराकत के चिकित्सा अधीक्षक।
✍️मोहम्मद असलम खान
केराकत। केराकत चिकित्सा अधीक्षक डॉ सन्तोष जायसवाल को मात्र एक महीने सेवा के बाद ही पद से हटा अधीक्षक का चार्ज डॉ आल्हा प्रसाद को दिया गया।डॉ सन्तोष को एक महीने पहले ही अधीक्षक का चार्ज दिया गया था। उन्होंने कुशलता पूर्वक अस्पताल की व्यवस्था संभालना शुरू ही किया था कि उन्हें सोमवार को अचानक हटा दिया गया। 
उनके स्थान पर केराकत अस्पताल में ही पिछले कई साल से तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आल्हा प्रसाद को नियुक्त किया गया है। श्री जायसवाल को उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रथम बनाकर जिला मुख्यालय भेजा गया है।
श्री जायसवाल को हटाए जाने से अस्पताल के अनेक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
जन चर्चा है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की खुशामद करने और समय समय पर चढ़ावा  देते रहने वाला कर्मचारी ही मजे में नौकरी कर सकता है। इसीलिए एक विवादित डॉक्टर को यहां से नहीं हटाया जा रहा है।
पूर्वांचल लाइव न्यूज़ चैनल केराकत तहसील संवाददाता मोहम्मद असलम खाँन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ