खेतासराय में बैंड बाजे के साथस्वतंत्र देव का हुआ ज़ोरदार स्वागत
✍️यूसुफ खान
खेतासराय(जौनपुर) स्थानीय कस्बा के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सामने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कस्बा वासी और भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने फूल माला व बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह,धर्मरक्षक मनीष गुप्ता,मदन सोनी, धर्मेंद्र मिश्रा , राम शब्द बिंद, कैलाश बिंद, अच्छे लाल बिंद, कृष्ण कुमार मुन्नु जायसवाल , बलिहारी राजभर आदि तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ