Header Ads Widget

तीन पशुतस्कर पुलिस के चढ़े हत्थे, तीन गिरफ्तार

तीन पशुतस्कर पुलिस के चढ़े हत्थे, तीन गिरफ्तार

60 किलो गोमांस,अस्त्र समेत दो मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस की कार्यवाही से गोतस्करों में मचा हड़कंप
✍️यूसुफ खान

खेतासराय(जौनपुर)21 सितंबर
             पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।सोमवार की तड़के थाना क्षेत्र के रानीमऊ मदरसा के पास से तीन गोतस्करों को गिरफ़्तार किया है।उनके पास से 60 किलो गोमांस,प्रयुक्त हथियार समेत दो साइकिल बरामद किया है।सभी आरोपितों को दोपहर चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस कार्यवाही से पशुतस्करो में हड़कंप मच गया।
             एसएचओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि वह मय हमराह तड़के क्षेत्र में गश्त कर रहा था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रानीमऊ मदरसा के पास से सुबह 5 बजे तीन संदिग्ध दिखाई दिए।उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 60 किलो गोमांस के साथ प्रयुक्त होने वाला हथियार समेत मोटरसाइकिल UP 62 AK 1123 पैशन,2. UP 62 BE 8346 सुपर स्पलेंडर बरामद किया है।मो रफीक पुत्र मो यूनुस 40 वर्ष मजडीहा शाहगंज, दिलशेर पुत्र निसार अहमद 31 वर्ष भटियारी सराय थाना खेतासराय और मो मेराज अहमद  पुत्र मो रफ़ीक मजडीहा शाहगंज को गिरफ़्तार किया है।आरोपितों के निशानदेही ही पर तीन और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की गई है।तस्करों ने बताया कि यह कार्य हमलोगों ने मो आजम खान  पुत्र शोएब के कहने पर किया।पुलिस के अनुसार कि तीन अन्य संलिप्त मो आजम निवासी रानीमऊ,दानिश कुरैशी पुत्र अब्दुल अजीज चौहट्टा खेतासराय और कैफ़ पुत्र सफीक निवासी मजडीहा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक राजेश कुमार यादव,उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, अरुण पांडेय, कांस्टेबल अनंत यादव, अखिलेश यादव, अमरनाथ ,रणजीत यादव, अखिलेश मौर्य, दुर्गेश यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ