Header Ads Widget

प्रदेश सरकार के खिलाफ अब नहीं रुकेगा शिक्षकों, कर्मचारियों के आंदोलन का बिगुल, अरविंद शुक्ला

प्रदेश सरकार के खिलाफ अब नहीं रुकेगा शिक्षकों, कर्मचारियों के आंदोलन का बिगुल, अरविंद शुक्ला

पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांगों के लिए अब जेल जाने के लिए तैयार हैं प्रदेश के लाखों कर्मचारी और शिक्षक, डॉ प्रदीप सिंह
 


✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर।  कर्मचारी,शिक्षक,अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उ0प्र0 के तत्वाधान में कर्मचारी शिक्षक, आगनवाड़ी, रसोईया, शिक्षा मित्र, सफाई कर्मी से सम्बन्धित 21 सूत्री मांगों  के समर्थन में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुऐ अधिकार मंच एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही और घमंड में डुबी  हुई है।
खुद के तानाशाही रवैया के चलते प्रदेश सरकार शिक्षको और कर्मचारियों की वर्षो पुरानी मांग, पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांग पर विचार नही कर रही है। जबकि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, उसको न देकर सरकार हमें बाजार के हवाले कर रही है जो  हमे किसी भी कीमत पर मान्य नही है।   
कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव नवाब ने 21 सूत्री मांगो को सभा में पढ़कर बताया। संतोष सिंह जिलाध्याक्ष मा0शि0सं0 ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगे जल्दी नही मानती है तो हम अपने आंदोलन को विस्तृत एवं वृहद स्तर पर करने के लिए बाध्य रहेगे। 
कर्मचारी नेता व आंदोलन के अगुआ डॉ प्रदीप सिंह व सी0बी0 सिंह अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेन्सनर्स एसो0 ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो को जल्द नही मानती तो आगामी 30 नवम्बर को इको गार्डेन लखनऊ को शिक्षक और कर्मचारियो भर दिया जायेगा। 
 धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ लालसाहब यादव वरिष्ट उपाध्यक्ष, रविचन्द्र यादव जिला मंत्री, शिवेन्द्र सिंह रानू जिला उपाध्यक्ष, विरेन्द्र सिंह संयुक्त मंत्री, लक्ष्मीकान्त सिंह मिडिया प्रभारी,विक्रम प्रकाश यादव जिला संगठन मंत्री, अनीलदीप चौधरी, डॉ चंद्रजीत मौर्य, दिनेश गुप्ता ,सुनील यादव संजय यादव, संदीप यादव जिला अध्यक्ष शिक्षा मित्र ने संम्बोधित किया। आंगनवाडी कार्यकर्ति संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा धमण्डी व हठी सरकार की नीतियो के कारण सभी आंगनवाडी बहनो का जीवन अत्यन्त कष्टकारी व दुरूह हो गया है। सिटी मजिट्रेट जौनपुर ने धरना स्थल पर आकर के ज्ञापन लिया। 

कार्यक्रम का संचालन रामदुलार यादव जिला कोषाध्यक्ष प्रा0शि0सं0 ने किया। धरने में मुख्यरूप से संजू चौधरी, छाया सिंह, उषा सिंह, प्रतिभा गुप्ता, कुमुदिनी अस्थाना, सौम्या श्रीवास्तव, निरूपमा सिंह, अंजनी राय, अनुराधा सिंह, दिव्या रानी, नीतू सिंह, संजीव सिंह संजय यादव, पवन सिंह, अरूण यादव, अरविन्द यादव, आलोक सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अरूण सिंह, प्रशान्त मिश्रा, पंकज सिंह, सुनिल यादव, आशीष शुक्ला, दिनेश रामचेत यादव, मोहम्मद अब्बास, प्रमोद दूबे अनील पाण्डे़य, रविशंकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ