रंगोली प्रतियोगिता में संचिता प्रथम, समिति ने किया पुरस्कृत
अद्वितीय है यहां की देव दीपावलीः ज्ञान प्रकाश सिंह
जौनपुर। आस्था एवं विश्वास की अद्भुत देवस्थली नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर श्री देव दीपावली समिति के तत्वावधान में भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ज्ञान पकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता रहे। आयोजन के प्रथम चरण में मुख्य यजमान श्री ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता ने नवदुर्गा शिव मंदिर में स्थापित मां के नौ रूपों का पूजन हुआ जिसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित 26 आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन हुये।
तत्पश्चात् मां आदि गंगा गोमती के तट पर मां गोमती की पूजन-अर्चन कर महाआरती हुआ जिसके बाद पूजन प्रतिनिधि श्री कांत महेश्वरी डॉ विकास अग्रवाल डॉ संजय सिंह, डॉ कौशल त्रिपाठी ने रजनीकान्त द्विवेदी के सानिध्य में पूजन अनुष्ठान किया। तत्पश्चात श्री देव दीपावली समिति के प्रबंधकारिणी के साथ नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी, महासचिव अनिल साहू, ट्रस्टी शशांक सिंह, राधेकृष्ण ओझा, मोती लाल यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
दीपावली समिति के अध्यक्ष डॉ नीतीश सिंह ने वाणी के माध्यम से मुख्य अतिथि श्री सिंह सहित जनपदवासियों का स्वागत किया। साथ ही अध्यक्ष नीतीशसिंह व महासचिव शनि जायसवाल ने मुख्य अतिथि, सभी यजमानों, कलाकारों, रंगोली के विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित कलाकारों ने गीतों व भजनों से सभी जनमानस को मंत्र-मुग्ध कर दिया जिसमें अवनीन्द्र तिवारी, अपनी पूरी मंडली के साथ रहे
इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सिंह ने आयोजन की भव्यता से मंत्र-मुग्ध होकर आयोजकों को बधाई देते हुये सफल कार्यक्रम के लिये बधाई दिया। साथ ही हर कार्यक्रम में आने का वादा भी किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें कुल 95 बच्चों द्वारा रंगोली बनायी गयी। प्रतियोगिता में संचिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसाद वितरण बोल बम कावरिया संघ द्वारा किया गया जेसीआई,एमडब्ल्यूसी, रोटरी क्लब, देव दीपावली समिति के संरक्षक मण्डल के सदस्य निखिलेश सिंह अतुल सिंह राधेकृष्ण ओझा,मनीष देव शशांक सिंह रानू, लालचन्द्र निषाद, रूपेश सिंह, आनन्द अग्रहरि, सर्वेश यादव, राम प्रकाश जी, अमित गुप्ता शैलेन्द्र मिश्रा, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, विनोद सिंह, संतोष सिंह सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री अतुल सिंह ने किया

0 टिप्पणियाँ