लखनऊ से लौटे जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का पढ़ाया पाठ
शाहगंज विधानसभा सीट पर प्रभानंद ने की है प्रमुख दावेदारी
✍️मोहम्मद अरशद
जौनपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात के बाद सोमवार को जौनपुर लौटे पार्टी जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के शेषपुर तिराहा स्थित पार्टी कार्यालय में मौजूद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव का स्वागत माल्यार्पण करके किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए प्रसपा के जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 2022 के इस विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ने और 10 मार्च को समाजवादी पार्टी के सभी सहयोगी दल के गठबंधन वाली सरकार बनाने का ऐलान किया है।
ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम लोग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर इस विधानसभा चुनाव में सभी उम्मीदवारों को पूरी मजबूती दे।
जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव ने कार्यकर्ताओं से कोविड निर्देशों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहते हुए हम सभी लोग अपने पार्टी की नीतियां और सिद्धांत को आमजन के बीच ले जाएंगे।
इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव महताब सिद्दीकी, जिला सचिव अरशद अंसारी, सदर विधानसभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष दिलीप यादव, केराकत विधानसभा अध्यक्ष रवि सोनकर, फैज अब्बास, रामदीन मौर्य, लालता प्रसाद यादव, लालमणि यादव अन्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ