Header Ads Widget

खेतासराय में हुआ स्पीड ट्रायल

खेतासराय में हुआ सफल स्पीड ट्रायल

दोहरीकरण का निरीक्षण करने पहुँचे सीआरएस और डीआरएम

10 किमी की दूरी में 120 की गति से फर्राटा भरी ट्रेन
✍️यूसुफ खान / मोहम्मद अरशद

खेतासराय/शाहगंज(जौनपुर) । उत्तर रेलवे के वाराणसी-फैज़ाबाद रेलवे प्रखण्ड के शाहगंज और खेतासराय में सोमवार की दोपहर रेल संरक्षा आयुक्त मो लतीफ़ खान स्टेशन पहुँचकर पूर्ण हो चुके दोहरीकरण का जायज़ा लिया । वैशेष सैलून से पहुँचे सीआरएस के साथ डीआरएम एसके सपरा भी साथ रहे । करीब दो घण्टे तक रेल की पटरी, विधुतीकरण और पोल का बारीकी से परखा । दस किमी दूरी में ट्रेन का 120 स्पीड से गाड़ी का ट्रायल भी हुआ । खेतासराय में यात्री सुविधाओं के लिए जुटे लोगों से उच्चाधिकारियों ने बात नही की ।

लखनऊ से वैशेष सैलून के साथ सुल्तानपुर वाया जफराबाद जंक्शन से होकर क़रीब 12 बजे दोनों अधिकारी की टीम शाहगंज स्टेशन पहुँचे । लगभग देढ़ घण्टे तक पैनल कक्ष में अधिकारियों के साथ मीटिंग लिया । इस दौरान डीआरएम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुपर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ ही उन्हें 11 सूत्री मांग सौंपा । दोहरीकरण के निरक्षण के लिए 1:40 पर मोटर ट्राली से खेतासराय के लिए निकले । उन्होंने बारीकी से रेल पथ, पोल, पुलिया और विधुतीकरण के कार्य को नज़दीक से परखां । हर सेक्शन की बारीकी से निरक्षण के चलते अधिकारियों की सांसे अटकी रही । खेतासराय स्टेशन पर 4:15 पर मोटर ट्राली से अधिकारियों की टीम के साथ पहुँचे । करीब पांच मिनट बाद प्लेटफार्म न. 2 पर खड़ी वैशेष सैलून में बैठ गए । विभिन्न समस्या को लेकर जुटे सैकड़ो लोग उनकी तरफ़ बढ़े तो अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया । बताया गया कि भोजन के बाद वे स्टेशन का निरक्षण के साथ ही लोगों से संवाद करेंगे । इस दौरान कुछ लोग मशक्कत कर उन्हें यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा । देढ़ घण्टे बाद नारियल फोड़ने के लिए चीफ सेफ़्टी ऑफिसर मात्र दो मिनट के लिए कोच से बाहर आये । स्पीड ट्रायल के लिए 5:45 पर उनका वैशेष सैलून शाहगंज के लिए रवाना हुआ । 

स्टेशन अधीक्षक राम प्रसाद राम ने मीडिया को दावा किया कि 120 गति से गाड़ी का खेतासराय और शाहगंज के बीच टॉयल हुआ ।
इस अवसर पर सीनियर डीओएम कृष्णकांत रोरा, यातायात निरीक्षक अरुण यादव, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अनूप सिंहा, प्रधान भीम यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, असलम खान, मनीष गुप्ता, सतीश यादव, सय्यद उरूज़, मो साकिब खां समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

पश्चिमी साइड पर रास्ता ब्लॉक होने पर लोग है नाराज़

खेतासराय(जौनपुर)  इस स्टेशन के प्लेटफार्म न.2 पर पश्चिमी तरफ़ से नगर में जाने वाले मार्ग को रेल प्रशासन की तरफ़ से बॉउंड्री वाल बनाकर ब्लॉक किये जाने से लोग खांसे नाराज़ है । तय प्रोटोकॉल से 45 मिनट की देरी से पहुँचे डीआरएम एसके सपरा से लोग मिलकर अपनी बात रखनी चाहते थे । लेकिन मायूसी हाथ लगी । किसी तरह ब मुश्किल गिनती भर के लोग अपना ज्ञापन भेज पाए । उनके सामने गोदान एक्सप्रेस सहित यात्री सुविधा के लिए भी आवाज़ उठी। रास्ते को बंद करने को  लेकर लोगों का तर्क दिया कि स्टेशन के कायाकल्प से पूर्व इस मार्ग से ही यात्री गंतव्य की तरफ़ रवाना होते थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ