सभी संसाधनों से लैस होगा पब्लिक इंटर कॉलेज शाहगंज, राघवेंद्र सिन्हा
विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
शिक्षकों के संग विद्यालय प्रबंध
तंत्र ने बैठक कर की चर्चा
शाहगंज। शाहगंज पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को विद्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, अत्याधुनिक प्रयोगशाला व अन्य संसाधनों से लैस करने के विषय पर चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय राजकिशोर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इसके पहले विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विद्यालय के शिक्षक राजेश प्रसाद ने विद्यालय की मौजूदा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायस्थ समाज की ओर से स्थापित इस विद्यालय को सभी संसाधनों से लैस करते हुए सजाने संवारने की जरूरत है।
विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र नाथ राय,
आशीष मौर्य, राजेश पटेल, रामकेवल यादव, आलोक यादव,राजेंद्र गौतम, राजेश राव, सुनील यादव, सुरेंद्र प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, सत्यजीत जायसवार, राधेश्याम वर्मा, रवि प्रसाद व परिचारक संजय यादव, भूपेश मिश्र, मालती मिश्र, वरिष्ठ लिपिक तिलकधारी गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों के बीच हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र कुमार सिन्हा के बड़े भाई रिटायर्ड इंजीनियर
बशिष्ठ कुमार सिन्हा ने उपस्थित जनों के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर श्रीमती मधु सिन्हा, श्रीमती सीमा सिन्हा, दिव्यांश सिन्हा आशीष श्रीवास्तव अन्य उपस्थित रहे। वही प्रबंधक की बैठक के दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम सिंगार यादव अनुपस्थित रहे। उनका ना रहना चर्चा का विषय बना रहा।
0 टिप्पणियाँ