Header Ads Widget

शब-ए बारात पर पूर्वजों को याद कर पढ़ा फ़ातिहां

शब-ए बारात पर पूर्वजों को याद कर पढ़ा फ़ातिहां

नगर में रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,  पुलिस टीम करती रही चक्रमण
 
✍️युसूफ खान / मोहम्मद अरशद 

खेतासराय(जौनपुर) । शब-ए बारात का त्योहार मंगलवार की देर रात को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम परिवार के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रिस्तान पर जाकर देर रात तक फ़ातिहां करके उन्हें याद किया। घरों में किस्म किस्म के मीठे पकवान बनाए गए, बच्चों ने आतिशबाजी करके खुशियां मनाई।

इस बार होलिका दहन और शब ए बारात का त्यौहार एक ही दिन पड़ने से पुलिस प्रशासन खासा अलर्ट रहा।
 जिले के शाहगंज, खेतासराय, मानीकला, गुरैनी समेत प्रमुख चौराहों पर पुलिस देर रात तक चक्रमण करती रही। शाहगंज के डिप्टी एसपी चोब सिंह, खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज महंगू यादव भारी पुलिस बल के साथ खेतासराय कस्बे में निरंतर गश्त करते रहे।

पर्व के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में दिन भर चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही  घरों में  लोगों ने पर्व के विशेष पकवान हलुआ, केक समेत अन्य व्यंजन को बनाने मैं परिवार की महिलाएं युवतियां लगी रही। शाम होते ही हर घरों में इबादत का सिलसिला शुरू हुआ तो,भोर तक चलता रहा। इसके एक दिन पहले ही मुस्लिम परिवार के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रिस्तान के पास जाकर वहां की साफ-सफाई मुकम्मल करके कर दिया था। मंगलवार की देर शाम से पूरी रात लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रिस्तान पर जाकर फूल माला चढ़ाकर अगरबत्ती जलाया और काफी देर बैठ कर वहां फातिहा पढ़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ