संगीता जयसवाल के टिकट की दावेदारी ने स्थानीय राजनीति में मचाई हलचल
भाजपा की वरिष्ठ नेता और 25 वर्षो से समाजसेवा को मान रही है पक्की दावेदारी
शाहगंज(जौनपुर)
जैसे ही अधिसूचना जारी हुई नगर की राजनीति में एक जाना पहचाना चेहरा श्रीमती संगीता जायसवाल का ऐसे सामने आया की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गयी।मानो किसी अवसर का तलाश रहा हो और अवसर मिलते ही उन्होंने भाजपा से दावेदारी कर भाजपा सहित अन्य पार्टी के नेताओ की धड़कने बढ़ा दी।
संगीता जायसवाल की माने तो उन्होंने लगभग 25 वर्ष भारतीय जनता पार्टी में रहकर बूथ स्तर जिला स्तर का सफर तय किया है।वर्तमान में श्रीमती जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष प्रधान मंत्री प्रचार प्रसार योजना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जायसवाल महिला समाज, डायरेक्टर उदयन एकेडमी स्कूल और नगर अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई महिला विंग को लाने का श्रेय इन्ही को जाता है।
कहा जाता है की इन सब पदों पर काम करते हुए इनकी पकड़ लखनऊ से दिल्ली तक है।नगर पालिका की सीट महिला ओबीसी होने के नाते वैसे भी शाहगंज सीट से जायसवाल समाज से चार और महिला प्रत्याशी भाजपा से ही टिकट की ज़ोर आज़माइश में है।मगर इनकी स्थिति चर्चाओं के हिसाब से सबसे ऊपर है।अगर पार्टी इन पर भरोसा कर टिकट देती है तो नगर की राजनीति के पुराने दिग्गजों के दांव बिगड़ सकते है।और समीकरण में भारी उलट फेर होने की संभावना है।

0 टिप्पणियाँ