किंग पैलेस में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
देश मे अमन चैन के लिए रोज़ेदारों ने उठाये हाथ
✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर) । इलाके के उसरहटॉ में किंग पैलेस में बुधवार को ग्राम प्रधान सय्यद नदीम और सपा नेता सय्यद उरूज़ ने रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया । जिसमें रोजेदारों समेत अन्य धर्म से जुड़े लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । इस मौके पर मौजूद धर्मगुरुओं ने देश मे अमन चैन के लिए दुआएं मांगी ।
क्षेत्र में मुस्लिम बंधुओं द्वारा इफ्तार पार्टी के आयोजन का सिलसिला जारी है । यहाँ आयोजित कार्यक्रम में दिग्गज राजनीतिज्ञ, समाजसेवी और अधिकारियों ने हिस्सा लिया । इफ़्तार के पश्चात मग़रिब की नमाज़ मौलाना राफ़े ने अदा कराई ।
इस मौके पर पमुख रूप से पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ़ ललई यादव, पूर्व विधायक अरशद खान, पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, मो असलम खान, अब्दुल्लाह तिवारी, पत्रकार यूसुफ खान, राहिल अब्दुल्लाह, अफ़सर बेग, पूर्व प्रधान मो साकिब खान, डॉ मोहसिन खान, चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश चंद्रा, भीम यादव प्रधान, सुरेंद्र यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
अंत मे सपा नेता सय्यद उरूज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
0 टिप्पणियाँ