Header Ads Widget

समाजवादी पार्टी से चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

समाजवादी पार्टी से चेयरमैन प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र


भाजपा से स्थिति हुई स्पष्ट सीटिंग चैयरमैन श्रीमती गीता जायसवाल होंगी उम्मीदवार


सियासी हलचल हुई तेज़, राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ी


नौशाद मंसूरी✍️

शाहगंज(जौनपुर)


कई दिनों से प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को लेकर जो उहापोह की स्थिति बनी हुई थी रविवार को लगभग सब स्पष्ट हो गयी।औऱ इसी के साथ आगाज़ करते हुए समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह बंटी ने नामांकन पत्र दाखिल कर राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ा दी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सपा प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में नामांकन करने वाले थे मगर सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने इसकी इजाजत नही दी तो सपा प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह अपने पति वीरेंद्र सिंह बंटी और प्रस्तावक मेन रोड वार्ड नम्बर 6 निवासी रिटायर्ड दुग्ध शाला अधिकारी बजरंग प्रसाद गुप्ता के साथ चुनाव अधिकारी को नामंकन पत्र दाखिल किया।
वही दूसरी तरफ भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से लग रही अटकलों का शोर रविवार को थम गया।भारतीय जनता पार्टी पुनः विश्वास जताते हुए सीटिंग चैयरमैन श्रीमती गीता जायसवाल पत्नी प्रदीप जायसवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
माना जा रहा है कई दशकों से नगर शाहगंज में इन्ही दोनों प्रमुख पार्टियों में रोचक राजनैतिक लड़ाई होती आरही है।और आसार इस बार भी ऐसा ही कुछ नज़र आरहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ