सनराइज़ पब्लिक स्कूल का दीक्षांत समारोह आयोजित
बच्चे आगे चलकर बनेंगे शिक्षा वीर-जागृति चित्रवंशी
नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)
क्षेत्र के मजडीहा स्थित बनसराज सनराइज़ पब्लिक स्कूल का दीक्षांत समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में सत्र 2022-23की वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम दिव्तीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों गोल्ड, सिल्वर,ब्रॉन्ज मेडल शील्ड देकर सम्मानित किया गया।साथ मे छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
समारोह से पूर्व माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती वंदना तथा स्वागत के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।
उक्त अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती जागृति चित्रवंशी ने कहा की अगर नींव मज़बूत होगी तो भवन में मजबूत होगा ठीक उसी प्रकार प्रारम्भिक शिक्षा गुणवत्तापूर्ण होना अति आवश्यक है।
श्रीमती चित्रवंशी ने आगे कहा की यही बच्चे आगे चलकर शिक्षा वीर बनेंगे और देश समाज का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के गेस्ट आफ आनर अशोक कुमार प्रधानाचार्य नोडल संकुल सबरहद रहे।मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक डाक्टर ज्ञान चन्द चित्रवंशी रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका चित्रवंशी,अमित मिश्रा, एवं ज़ोहरा ने संयुक्त रूप से किया।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने किया।
उक्त अवसर क्षेत्र के तमाम गणमान्य सहित बुद्धजीवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

0 टिप्पणियाँ