प्रशासन का गरज़ा बुलडोज़र, हटाया गया अतिक्रमण
नगर पालिका, तहसील और पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
जब एक फोन कॉल पे अवैध कब्जे को छोड़ आगे बढ़ गयी टीम---
नौशाद मंसूरी✍️
शाहगंज(जौनपुर)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में अवैध स्टैंड संचालन, अवैध वसूली एवं सड़को पर अवैध अतिक्रमण की जांच हेतू 1 अप्रेल से 15 दिनों तक चलने वाले अभियान के क्रम में मंगलवार को नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी प्रदीप गिरी अपने पूरे लावलश्कर, नायाब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली रोड, कोतवाली चौक, मेन रोड, लोहा मंडी, इराकियाना चौराहा तक अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर ताबड़तोड़ चला जिससे दुकानदारों ठेले खोमचे और पटरी दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।कुछ लोग अपने से ही अपना ही टीना छप्पर हटाते दिखे जो नाली के बाहर अतिक्रमण किये हुए थे।तो कुछ पर बुलडोज़र ने अपना कहर बरपाया।
कहीं कहीं हल्की फुल्की बहस भी हुई मगर पुलिस की मौजूदगी के कारण सब शान्ति से गुज़र गया।
जब एक फोन कॉल पे नायाब तहसीलदार ने एक मनबढ़ अतिक्रमणकारी का नही तोड़ा अवैध कब्जा
अतिक्रमण अभियान जब नगर के इराकियाना चौराहे पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने आपत्ति जताई की अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है इराकियाना चौराहे पर स्थित एक मदरसे के गेट पर एक युवक द्वारा अवैध रूप से गुमटियां रख कर अवैध वसूली का भी आरोप है।जब इस बात की शिकायत एक शोसल वर्कर ने प्रशासनिक अधिकारियों से उक्त अतिक्रमण हटाने की बात कही तो उक्त अतिक्रमणकारी ने एक विधायक का धौंस दिखाते हुए फोन से मौके पर मौजूद एक अधिकारी से बात कराई तो बुल्डोडोजर आगे बढ़ गया।और उक्त शोसल वर्कर को बाद में तमाम प्रशासनिक अमले के सामने देख लेने की भी धमकी दी।जिसपर लोगों ने काफी एतराज़ कर भेदभाव का आरोप लगाया।
वहीं इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा की जिलाधिकारी के निर्देश पर आज मंगलवार को कुछ चिन्हित स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया और लोगो से कहा गया है की लोग अपने नाली के ऊपर या नाली के बाहर अतिक्रमण किये है स्वयं हटा लें अन्यथा बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाया जाएगा।एक सवाल के जवाब में अधिशासी अधिकारी ने कहा की इराकियाना चौराहे पर जो अतिक्रमण छूट गया है उसे पुनः जाकर हटाया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ