Header Ads Widget

अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, कुर्क वारंटी गिरफ्तार

अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, कुर्क वारंटी गिरफ्तार
✍️रिपोर्ट : मोहम्मद अरशद

खेतासराय(जौनपुर)। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है।

खेतासराय पुलिस टीम ने सोमवार को एक नफर अभियुक्त कुर्क वारंटी रामचन्द्र पुत्र झिन्नूराम निवासी सोंगर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय एसीजेएम प्रथम जौनपुर में पेश कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षा शैलेन्द्र कुमार राय, का. अनिल कुमार यादव, विनोद प्रजापति ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ