अरंद गॉंव में तेंदुआ दिखने से मचा हड़कम्प, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वन विभाग के अधिकारी ने कहा तेंदुए की अभी पुष्टि नही
✍️ रिपोर्ट: नौशाद मंसूरी
शाहगंज(जौनपुर)। एक सप्ताह से अधिक समय से जंगली जानवर के दहशत से पूरे गॉंव में एक अजीब सा डर का माहौल बना हुआ है।लोग अपने घरों में शाम को दुबक जाते हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अरंद गॉंव में एक सप्ताह पूर्व गॉंव के पांच बकरियों के छत विक्षत शव पाए गए।बकरियों के पेट फाड़कर आंतें निकली हुई थी।बहुत वीभत्स दृश्य था।जिससे पूरा गाँव सहम गया।और लोग किसी अनजान खतरे से भयभीत रह रहे हैं।लोग अनुमान लगा रहे थे किसी लकड़भग्घे ने जंगल से भटक कर गॉंव में घुस आया हो और जानवरों को अपना खुराक बना रहा है।
मगर इसी बीच शुक्रवार को दो तेंदुए एक खेत मे टहलते हुए दिख रहे हैँ।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है।जब इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो विभाग के लोग उक्त गॉंव तत्काल पहुंचे और छानबीन शुरू की ।मगर कोई सुराग नही मिल सका।
इस सम्बंध में वन विभाग के आफिसर राकेश कुमार से तेंदुए के वायरल वीडियो के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें तेंदुए दिख रहे हैं।अब यह तेंदुआ यही का है या फिर किसी अन्य जगह का वीडियो है अभी इसकी पुष्टि नही हुई है।वन विभाग की टीम किसी ऐसे फुट मार्क की खोजबीन कर रही है।जिससे जानवर की पहचान हो सके।
फिलहाल गॉंव वालो में दहशत का माहौल बना हुआ है।लोग अपने मवेशियों और छोटे बच्चों को रात या शाम में घर से बाहर नही निकलने दे रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ