Header Ads Widget

निर्माणधीन घर पर पूर्व प्रधान ने किया नग्न ताण्डव,माँ समेत तीन लोगों पर किया हमला |

निर्माणधीन घर पर पूर्व प्रधान ने किया नग्न ताण्डव,माँ समेत तीन लोगों पर किया हमला |




पूर्व प्रधान को लिया हिरासत में, मामले की तफ़्तीश में जुटी खेतासराय पुलिस |

✍️यूसुफ खान / मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर) 24 जनवरी
                स्थानीय थाना क्षेत्र के खलौतीपुर गांव में घर बनवा रही महिला को गांव के पूर्व प्रधान ने शनिवार की शाम अपने आधा दर्जन परिवारों के साथ जमकर नग्न तांडव किया, पिलर के लिए लगाया गया सरिया को उखाड़ दिया।इस दौरान मा समेत दो बेटियों को घायल कर दिया।पूर्व प्रधान के तांडव से कोई भी विरोध करने की हिम्मत नही जुटा सका।सूचना पर पहुँची पुलिस ने प्रधान को हिरासत में लेकर मामले की तफ़्तीश कर रही है।
                जानकरी मुताबिक खलौतीपुर निवासी शंकर  दिमाग से अर्धविक्षिप्त है,ऐसे में उसकी पत्नी सुदामा अपनी निजीय  जमीन पर घर बनवा रही थी।आरोप है कि पूर्व प्रधान ने अपनी जमीन बताते हुए महिला के घर पहुँचकर जमकर तांडव किया, बेस में खड़े पिलर को पूर्व प्रधान ने उखाड़ दिया, आधा दर्जन लोगों के साथ पहुँचे पत्नी सुदामा 55 वर्ष ,कुसुम 19 वर्ष और दृष्टि 16 वर्ष को मारकर घायल कर दिया।परिजनों ने 112 डायल को सूचना दिया,मौके पर पहुँची पुलिस ने पूर्व प्रधान विजय कुमार को हिरासत में ले लिया।घायलों को पीएचसी सोंधी पहुचाया, जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।मेडिकल के पश्चात खेतासराय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है,पूर्व प्रधान की हिरासत के चलते उनका पक्ष नही जाना सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ