Header Ads Widget

समूचे विश्व में ऐतिहासिक होगा प्रभु रामचंद्र का मंदिर : रमेश चंद्र मिश्र

समूचे विश्व में ऐतिहासिक होगा प्रभु रामचंद्र का मंदिर : रमेश चंद्र मिश्र 


बदलापुर विधायक के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण हेतु  7 लाख रुपये की राशि हुयी संग्रह 

✍️मोहम्मद अरशद

जौनपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ।  क्षेत्रीय भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र की अगुवाई में बदलापुर क्षेत्र के हजारों नर नारी  विभिन्न संगठनों के लोग खुलकर  स्वागत करते हुए सहयोग किए ।  बदलापुर विकास खंड कार्यालय, बीआरसी बदलापुर और राय रतन बहादुर आईटीआई केंद्र गद्दोपुर में आयोजित कार्यक्रमो में शिक्षक जन, प्रधान गण, ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी गण, चिकित्सक गण और सम्मानित जनों ने लगभग सात लाख रुपए की निधि समर्पण किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक  ओमप्रकाश , विहिप जिलाध्यक्ष  रामसहाय पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वय  बसन्त शुक्ला,  नरेंद्र देव मिश्र,  विनय सिंह,  महेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री  अवधेश यादव, मन्डल अध्यक्ष त्रय  विनोद शर्मा,  विनोद मौर्य, लवकुश सिंह,  गंगा प्रसाद सिंह, डॉ संजय दुबे आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ