जिला जज , डीएम, एसपी निरीक्षण में रहे मौजूद
नामचीन अपराधियों के बैरक की हुई सघन तलाशी
✍️ इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। जिला जज मदन पाल सिंह, सीजेएम विकास, डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी राजकरण नैय्यर द्वारा सयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ बुधवार को जौनपुर जिला जेल का रेंडम चेकिंग किया। दौरान जिला जेल में सभी गायकों की सघन तलाशी ली गई विचाराधीन कैदियों के खानपान और उनके मुकदमे के संबंध में भी चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस की टीम द्वारा महिला बैरक सहित समस्त बैरक का निरीक्षण किया गया। जिला जज सीजेएम, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने जेल में पाठशाला का निरीक्षण किया तथा वहां बन रहे खाने की जांच की। जेल में खाना अच्छी गुणवत्ता का पाया गया। जेल अस्पताल में मरीजों का भी हालचाल जाना गया, जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभी यहां कोई भी गंभीर मरीज नहीं है। कोविड की टेस्टिंग करायी गयी है। 60 वर्ष के ऊपर एवं 45 वर्ष के को-मारविड कैदियों का कोरोना टीका लगाया गया है। इसके अलावा प्रतिदिन जेल में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा कैदियो से बातकर उनकी समस्याएं पूछी गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज के निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई है। फिर भी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।

0 टिप्पणियाँ