Header Ads Widget

हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार करने में कोतवाली जयसिंहपुर पुलिस दिख रही नाकाम ...


हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार करने में कोतवाली जयसिंहपुर पुलिस दिख रही नाकाम

✍️अजीम अहमद खान (उत्तर प्रदेश, संवाददाता)

जयसिंहपुर/सुलतानपुर।मामला जयसिंहपुर कोतवाली से जुड़ा है हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह निवासी हाँसापुर थाना मोतिगरपुर पुलिस को चकमा देकर भगा हुआ है। पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद भी नहीं हो पा रही है गिरफ्तारी जब कि सुरेंद्र सिंह के ऊपर मोतिगरपुर थाने से चार मुकदमे दर्ज है। मुकदमा अपराध संख्या.133/18,धारा,427,504,352,आई पी सी व 249/18 धारा,457,380,आई पी सी  291/19 धारा 323,504,325,आई पी सी 298/19 धारा 213, व  जयसिंहपुर थाने से 46/20 धारा,307,427,506,147,34आई पी सी के रूप में दर्ज है। उसके बावजूद पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम दिख रही है दिनांक 20/3/21 को प्रकाशित हुई खबर को भी नज़र अंदाज़ कर रही है पुलिस पत्रकारों को भी धमकी देता रहता है हिस्ट्रीशीटर जो पत्रकार हमारे खिलाफ खबर को प्रकाशित करेगा उसकी भी खैर नहीं होगी देश का चौथा स्तंभ भी खतरे में है लेकिन पुलिस की धीमी गति रवैया से यह साबित हो रहा है कि कहीं ना कहीं पुलिस हिस्ट्रीशीटर को बचाने में लगी हुई है। पूरे मामले की जानकारी के लिए जब हिंदी दैनिक रीडर्स मैसेंजर अखबार के उत्तर प्रदेश संवाददाता अजीम अहमद खान ने कोतवाली प्रभारी जयसिंहपुर से वार्ता करना चाहा तो उक्त कोतवाली का सी यू जी नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ