Header Ads Widget

ग्राम प्रधानों के हक का उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार, बाबा दुबे


ग्राम प्रधानों के हक का उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार,  बाबा दुबे

दयानंद पासी हुए महाराजगंज ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष



✍️देवेंद्र यादव

जौनपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रायसाहब यादव द्वारा 55 प्रधानों की उपस्थिति में महाराजगंज ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष दयानंद पासी को सर्वसम्मति से चुना गया।
 वहीं ब्लॉक संगठन का अध्यक्ष चुने जाने पर दयानंद पासी समेत लगभग 55 प्रधान बाबा कुंज में स्वागत समारोह किया गया। 
इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा ने कहा आज दयानंद को महाराजगंज ब्लॉक का अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।
  हमें उम्मीद है की दयानंद  ब्लॉक के समस्त प्रधानों को साथ लेकर उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे और गांव में विकास की जो लड़ी है उसको बड़ा करने का काम करेंगे।
 जिस तरह आज भाजपा की सरकार है प्रधानों पर लगातार शोषण कर रही है, उनके हक अधिकार को छीनने का काम कर रही है। गांव का विकास प्रधान अपने मन से नहीं करा सकता। आरोप लगाया कि यह सरकार तानाशाह हो गई है प्रधान जनता से चुना जाता है लेकिन यह सरकार यह मानने को तैयार नहीं है। वह ऊपर से गाइडलाइन देकर अपने तरीके से काम कराना चाहते हैं , जातिवाद धर्म बाद के आधार पर भारतीय जनता पार्टी काम  कर रही है ।
 मुख्य रूप से  प्रधान संघ के मंडल उपाध्यक्ष बाल कृष्ण यादव, सपा प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, हरिचंद सिंह,प्रधान गढ़ में विनोद पाल, राकेश बिन ,चंद्रकला सरोज, राकेश यादव, मीरा सिंह, रामराज यादव , राकेश मौर्या ,अनारा देवी, शारदा पाल ,राकेश पटेल, दिनेश कुमार ,सरोज रामसेवक यादव , राम मिलन , राजेंद्र यादव, जय देवी ,उर्मिला पाल, रामसेवक यादव, कलावती आदि समेत बडी संख्या मे क्षेत्र पंचायत सदस्य लोग उपस्थित रहे ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ