पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि, गिरीश चंद्र यादव

भाजपा मंडल कार्य समिति की प्रथम व द्वितीय बैठक सम्पन्न

✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद

शाहगंज। शाहगंज तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कालेज अर्सिया में रबिवार को भाजपा मंडल अर्सिया कार्य समिति की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष भीम सिह  की अध्यक्षता में प्रथम व द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष  संतोष सिंह  दीनदयाल उपाध्याय  व श्यामा प्रसाद.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित करके प्रथम सत्र का उद्घाटन  किया।द्वितीय  सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ होते है।उन्होने कहा कि अगर 2022 का चुनाव अगर शाहगंज विधानसभा 365 जितना है तो हर कार्यकर्ता को ईमानदारी से बूथ पर डट करके वोटिग कराना होगा।जब से केन्द्र व प्रदेश सरकार में मोदी योगी की सरकार बनी है तो लगातार विकास कार्य हो रहा है।आप सभी कार्यकर्ता संगठन के लिऐ अच्छा कार्य करे।उन्होने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे हर कार्यकर्ताओ का सम्मान होता है।2022 के विधानसभा मे सपा बसपा का पत्ता साफ हो जाऐगा।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के लिऐ सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
संचालन महमंत्री खुशी राम मिश्र ने किया। इस दौरान के भाजपा नेता बेचन सिह ,  पूर्व प्रमुख राकेश वर्मा ,के डी सिह ,आदर्श सिह ,डब्लू वर्मा ,श्रीमती तारा तिवारी ,राम सिह ,   पवन पाल मनोज सिह ,सरोजा देवी ,सुरेश धुरिया ,राजेश विन्द ,प्रधान समरूद्वीन  संजय सिह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।