शकील जैसे जमीनी कार्यकर्ता पार्टी के लिए सबसे बड़े मिसाल, सिद्धार्थ सिंह
शकील मंसूरी के नेतृत्व में शहर में हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के शहर में आगमन पर शनिवार को पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता शकील मंसूरी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, नवयुवकों का जोश देखकर सिद्धार्थ सिंह यह कहने के लिए विवश हो गए कि समाजवादी पार्टी को शकील मंसूरी जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं की खास जरूरत है।
जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ विपक्षी दलों का सफाया कर सकें। उन्होंने कहा कि शासन सत्ता आने पर शकील जैसे कार्यकर्ताओं को खास स्थान दिया जाएगा। इसके पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला कार्यकारिणी सदस्य शकील मंसूरी अन्य ने अपने साथियों के साथ पुष्प भेंट करके उनका स्वागत किया।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए युवाओं से अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निर्वाहन करने के लिए वोटर लिस्ट मैं नाम बढ़वाने के साथ अपने अपने बूथ पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए इस तानाशाही सरकार को खत्म करने के लिए अभी से ही तैयारी में लग जाएं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राहुल त्रिपाठी ने भी जोरदार स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिया कि जौनपुर में उन्हें शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी।
इस मौके पर अरशद कुरैशी, शकील मंसूरी , श्याम बहादुर पाल, अलमास सिद्दीकी. आरिफ हबीब. रिजवान राजा. साजिद अलीम आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ