जनता को कांग्रेस से है उम्मीद-हासिम अली
जिला कोषाध्यक्ष ने कहा परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प
✍️नौशाद मंसूरी
शाहगंज(जौनपुर)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दम खम के साथ परदेस में चुनाव लड़ेगी और श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।प्रदेश की जनता को कांग्रेस से उम्मीद है कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नही है।कांग्रेस प्रदेश की जनता के हर दुख दर्द में खड़ी है।
उक्त बातें शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष श्री हासिम अली ने नगर के एक होटल में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा की कांग्रेस ही प्रदेश के जनता के दुख दर्द में शामिल है श्रीमती प्रियंका गांधी खुद पीड़ित मज़लूमो से मिल रही है।
श्री हासिम अली ने सपा बसपा पर हमला करते हुए कहा की ये पार्टियां सिर्फ ट्विटर पर चल रही हैं इन्हें जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नही है।इनके चेहरे प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं जिसका परिणाम 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश के दलितों, अल्पसंख्यकों, मुसलमानों और सभी वर्गों के समर्थन से सरकार बनाएगी।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के हर जिले में कार्यशालाएं लगाई जा रही है जहां कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समझ कर प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा की कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नही है बिना कांग्रेस के सहयोग से किसी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनना सम्भव नही है।
0 टिप्पणियाँ