Header Ads Widget

राजेश सिंह निर्विरोध अध्यक्ष, अनुराग मंत्री निर्वाचित

राजेश सिंह निर्विरोध अध्यक्ष, अनुराग  मंत्री निर्वाचित



लेखपालों ने मिठाई बांटकर जताई खुशी
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने माल्यार्पण कर दी बधाई और  एक दूसरे को खिलाई मिठाई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सदर तहसील के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न।
तहसील अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार सिंह व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिज़वान अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, उपमंत्री सत्यप्रकाश, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, आडिटर गोविंद सिंह आपसी सहमति से चुने गए।  
जबकि मंत्री पद पर आपसी सहमति न बन पाने के कारण चुनाव कराया गया। इस चुनाव में
अजय कन्नौजिया 13 वोट से पराजित हुए हैं। कुल 112 वोट पड़े थे। जिसमे 62 मत अनुराग सिंह को  प्राप्त हुआ, जबकि  अजय कन्नौजिया को 49 मत हासिल हुआ। एक वोट अवैध हो गया। 
उक्त चुनाव में चुनाव अधिकारी विकास केशरवानी, त्रिभुवन यादव,व आलोक गुप्ता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ