Header Ads Widget

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव मेंअरविंद अध्यक्ष, आलोक मंत्री निर्वाचित

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में
अरविंद  अध्यक्ष,  आलोक मंत्री निर्वाचित

जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव के निर्देशन में हुआ चुनाव


शाहगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के खुटहन ब्लाक इकाई का चुनाव रविवार को राम आधार यादव इंटर कॉलेज रसूलपुर में संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से अरविंद यादव को अध्यक्ष व आलोक कुमार यादव को मंत्री मनोनीत किया गया। 
मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में जिला मुख्यालय से गए संगठन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव मौजूदगी में संगठन के अन्य सभी महत्वपूर्ण पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। जिसमें डॉ हरे कृष्ण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोती लाल यादव सयुक्त मंत्री, जय प्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाल, विनीता यादव, दिव्यांशु सिंह,प्यारे मोहन यादव, संदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन मंत्री के रूप में  दिलीप कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप तिवारी, रामजी यादव को कार्यभार सौंपा गया।
प्रचार मंत्री के तौर पर राकेश यादव, सर्वेश कुमार, आशीष कन्नौजिया, विनय यादव, पविन्द्र विक्रम, और लेखाकर शिव शंकर यादव ,एडिटर डॉ0 ध्रुव कुमार यादव, मीडिया प्रभारी के रूप में जंग बहादुर यादव, मेवालाल यादव व  सुभाष चंद्र यादव को संरक्षक बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ