Header Ads Widget

महिलाओं के जुड़ाव से पार्टी को मिलेगी अहम मजबूती, विराज ठाकुर

महिलाओं के जुड़ाव से पार्टी को मिलेगी अहम मजबूती, विराज ठाकुर

साज़िया खान बनी राजा भईया के पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया ने भी अपने पार्टी का पूर्वांचल में विस्तार शुरू कर दिया।
 इसी क्रम में उन्होंने रविवार को जौनपुर में साजिया खान को अपनी पार्टी का महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इस मनोनयन पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी जताई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज की संस्तुति पर जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने पार्टी का विस्तार करते हुए साज़िया खान पुत्री मोहम्मद इस्लाम (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 2004) निवासी समोधपुर शाहगंज को पार्टी के प्रति उनकी लगातार सक्रियता व समर्पण को देखते हुए जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विराज ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के हाथ में संगठन की कमान होने से महिलाओं का जुड़ाव पार्टी के लिए बेहतर होगा। 
 इस पर पार्टी के तमाम लोगों ने सुश्री साज़िया खान को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ