रँगे हाथ धराया मोबाइल चोर

दैहिक समीक्षा के बाद पुलिस को सौंपा

✍️नौशाद मंसूरी

शाहगंज(जौनपुर)। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लोगों की मोबाइल चोरी होना अब जैसे आम बात हो गयी है आदमी अपने काम मे व्यस्त रहता है इसी का लाभ चोर उचक्के उठाते हैं।कुछ ऐसा ही हुआ नगर के पुरानी बाज़ार स्थित अमीना मेमोरियल अस्पताल वाली गली में जहां कई अस्पताल होने में कारण हमेशा भीड़भाड़ बनी रहती है ।दो दिन पूर्व वहीं एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा लेते समय उचक्के ने एक तीमारदार का मोबाईल पार कर दिया।जरूरत पड़ने पर जब पीड़ित व्यक्ति ने पॉकेट में हाथ डाला तो मोबाइल गायब मिला काफी पूछताछ के बाद भी जब मोबाइल नही मिला तो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जहां एक युवक तीमारदार के पाकेट से मोबाइल निकालते दिख रहा था।
गुरुवार की दोपहर वही उचक्का फिर उसी गली के आसपास उचक्का गीरी के फिराक में था तभी किसी ने पहचान लिया और वहीं पर दबोच लिया।देखते देखते काफी भीड़ लग गयी लोगों ने उक्त मोबाइल चोर की दैहिक समीक्षा के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उक्त मोबाईल चोर को थाने ले गयी।

कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेन्द्र पुत्र रामसिंगार निवासी अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर बताया।