Header Ads Widget

बिजली का केबल खींचने को लेकर मौजूदा और पूर्व ग्राम प्रधान भिड़े

बिजली का केबल खींचने को लेकर मौजूदा और पूर्व ग्राम प्रधान भिड़े

दोनों ओर से तीन घायल, एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज 
केराकत (जौनपुर )। केराकत ब्लॉक क्षेत्र के बेलहरी गांव में बिजली की केबल को लेकर वर्तमान ग्रामप्रधान और पूर्व ग्रामप्रधान आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षो के लोगों को चोटें आई हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ केराकत थाने में एनसीआर दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान ग्राम प्रधान पास के बिजली खम्भे से अपने घर बिजली का केबल जोड़ रहे थे। पूर्व ग्राम प्रधान ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षो के परिजन मौके पर पहुंच गए और कहासुनी के साथ ही मारपीट हो गई।

मारपीट में वर्तमान ग्राम प्रधान नीतू सिंह, सहित उनकी पक्ष के शशिकांत सिंह घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे नारायण को चोटें आई हैं। दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने दोनों का एनसीआर दर्ज कर लिया है।

चर्चा है कि ग्राम प्रधानी के चुनाव के बाद से दोनों पक्ष एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ