खेतासराय की जनता बदलने जा रही है इतिहास : गिरीश यादव
जिलाध्यक्ष समेत राज्यमंत्री ने डोर टू डोर किया तूफानी दौरा
✍️संवाददाता : मोहम्मद अरशद
खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय में भाजपा प्रत्याशी रूपेश गुप्ता मोनू को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खुद कमान संभाल ली है।
पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ उन्होंने बुधवार को पूरे नगर में व्यापक जनसंपर्क कर डोर टू डोर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि खेतासराय में इस बार नया इतिहास बनाने जा रही नगर की देवतुल्य जनता का बहुत-बहुत आभार है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत नगर की जनता की जीत होगी।
प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्य को देखते हुए जनता ने इस बार नए बदलाव का फैसला ले लिया है।
नगर के कोहरउठी वार्ड, डोभी कासिमपुर गोला बाजार, ब्राह्मण बस्ती, चौराहा, सरवरपुर, सोंधी मोहल्ला स्टेशन गली में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि खेतासराय को सभी संसाधनों से लैस करते हुए यहां के नवयुवकों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बहुत जल्द बड़ा कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर मनीष सिंह, किशन सोनकर, राजेश मौर्य, निर्भय प्रसाद मौर्य, उदयराज मौर्य,
सुरेंद्र गौतम, वीरेंद्र गौतम, फूलचंद प्रजापति, राजेश प्रजापति, पप्पू अब्बासी नौशाद अब्बासी, मोहम्मद नसीम आशीष माली राजकुमार माली, डब्लू माली, शबाना, परवीन, फरीदा बेगम, शमा अब्बासी, परवीन अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
0 टिप्पणियाँ