खेतासराय में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर लगे नारे
✍️रिपोर्ट-मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)। नगर में धर्मेंद्र मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष खेतासराय के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में देश प्रेम का ज्वार उमड़ता नजर आया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए। बाइक रैली नगर के दुर्गा मंदिर के पास से निकली पुराना रोड होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए खुटहन रोड दुर्गा मंदिर के पास रैली समाप्त हुई ।
नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा भारत की आजादी के 77 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 1949 को देश ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी से आजाद हो गया था। स्वतंत्रता हासिल करने के लिए सालों तक भारतीयों ने संघर्ष किया। अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह और कई आंदोलन हुए।
आजादी की मांग को लेकर भारतीय वीर सपूतों ने संघर्ष किया, जेल गए, यहाँ तक कि अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
स्वतंत्रता संग्राम की इस लड़ाई में पूरे भारत को शामिल करने के लिए उस दौर के कुछ दिग्गजों ने जोश और देश प्रेम बढ़ाने वाले ओजस्वी नारे लगाए। आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को देशभक्ति नारे सिखाएं और देश प्रेम बढ़ाएं। बाइक रैली में नगर पंचायत खेतासराय से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, राजेश श्रीवास्तव, रबी गुप्ता, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ