सभी छोटे बड़ों को गले लगाकर यूवा नेता चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू नें दिया एकता का संदेश
हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्योहार।
शाही ईदगाह में उठे हजारों हाथ, मांगी गई देश की तरक्की व अमनो अमान की दुआ।
✍️रिपोर्ट - मोहम्मद असलम खान
केराकत। सुबह से ही हजारों आस्थावान नमाजियों का जत्था सिपाह में स्थित शाही ईदगाह की तरफ रवाना होने लगा लोगों की आवा जाही देखकर, हर कोई खुश नजर आ रहा था खुशी का त्योहार ईद उल अजहा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर ठीक 7:00 बजे शाही ईदगाह में ईद की नमाज हजरत मौलाना निजामुद्दीन साहब ने अदा काराई, इस मौके पर उन्होंने अपने खुतबे में कहा कि अगर दुनिया में अमन कायम करना है तो हर इंसान दूसरे इंसान के साथ वैसा ही सुलूक करें जैसा वह अपने लिए पसंद करता हो।
उन्होंने बताया कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत के मुताबिक यह त्यौहार पिछले 5000 वर्षों से मनाया जा रहा है ,जिसको इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की उम्मत पर भी वाजिब करार दिया गया, उन्होंने कहा कि कोई भी चीज जो खुदा की तरफ से अता की गई हो वह खुद की ना समझा जाए उसको खुदा की राह में खर्च कर देना ही सबसे बड़ी कुर्बानी है। इस सम्बन्ध में अला बक्श खान उर्फ राजन खान ने बताया की रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद इसे मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम नें अपने पुत्र हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान देकर पुत्र की जगह एक दूंबा (भेड़) फरिस्तो के द्वारा रखवा दिया गया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। खुदा सबसे अज़ीज़ (सबसे प्यारी) चीज़ अपने पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से कुर्बान करवाना चाहता था उन्होंने बहुत सारी चीजों को कुर्बान किया, लेकिन बार-बार उनको सपने के द्वारा सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने की बात कही गई आखिर में जब उन्होंने अपनी औलाद को कुर्बान करने के लिए छुरी चलाई तो खुदा को उनकी यह कुर्बानी बहुत पसंद आई क्योंकि उनको औलाद बुढ़ापे में खुदा की तरफ से अता की गई थी जो उनको बहुत अज़ीज़ थी।
इस मौके पर केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कष्णा जायसवाल के पति एवं युवाओं बुजुर्गों के दिलों के करीब रहने वाले सभी के दुख, सुख में कन्धों से कन्धा मिलाकर चलने वाले सभी के युवा नेता चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू एवं उनके साथ नगर पंचायत केराकत कार्यालय के लिपिक अजय कुमार निषाद, कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साहनी, मास्टर विनोद कुमार यादव सहित आदि गणमान्य लोगों नें ईदगाह के गेट पर ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए दिखे ,क्या बच्चे,क्या बूढ़े, जवान सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। नमाज के बाद लोग अपने बच्चों के लिए खिलौनों की खरीदारी करते नजर आए इस मौके पर शासन प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखाई दिया। इस अवसर पर सभी लोगों की तरह से मोहम्मद असलम खाॅंन पत्रकार व भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष केराकत एवं निवर्तमान मोहल्ला सिपाह सभासद नें चेयरमैन प्रतिनिधि यूवा नेता कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू भाई को नगर में साफ, सफाई, पानी, पूरे नगर में चूना छिड़काव, टैंकर से पानी की व्यवस्था किये जानें सहित आदि व्यवस्था करने के लिये उन्हें और उनके टीम को साथ ही नगर पंचायत केराकत के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं दिल से शुक्रिया अदा किया है। साथ ही शासन प्रशासन के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया गया है।
0 टिप्पणियाँ