पीएम के निर्देशन में देश कर रहा है बड़ी तरक्की, राजेश श्रीवास्तव
आह्वान, पंचायत चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य जमुनिया मंडल के प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट ने कहा कि देश और प्रदेश की पंचायत पर भाजपा का कब्जा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चौहमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश का चौहमुखी विकास हो रहा है। इसके अलावा नगर पालिका , नगर पंचायत पर भी ज्यादातर सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
अब जिला पंचायत चुनाव में भी प्रदेश के हर जिलों में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। इसके लिए हमें अभी से व्यापक तैयारी करने की जरूरत है।
वह रविवार को सरायमोहिद्दीनपुर विद्यालय में आयोजित वार्ड नम्बर 15 के पंचायत चुनाव से संबंधित पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य अतिथि रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होगा । वार्ड नं 15 में भी भाजपा भारी मतों से जीतेगी, कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से रणनीति तैयार कर कार्य शुरू करे।
भाजपा जिला महामंत्री डॉ राम सूरत बिन्द ने कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जनहित में अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
मंडल अध्यक्ष जमुनिया राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस कर पंचायत चुनाव मैदान में जीत हासिल करने के कार्य करे जनता विकास कार्य देखकर भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है।
मंडल अध्यक्ष अरसिया भीम सिंह भोले ने कहा कि भाजपा सरकार के कारण ही ग्रामो में विकास कार्य हो रहे हैं।
संचालन जमुनिया मंडल महामंत्री सुधीर सिंह बब्बू ने किया।
इसके पूर्व आये हुए अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बैठक में भानुप्रताप सिंह, राम आसरे सिंह, अनिल सिंह, अवनीश यादव आई टी सेल संयोजक, सुरेश धुरिया, संजय सिंह, अजित बिन्द अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य जमुनिया मंडल के प्रभारी राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हैं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया को माल्यार्पण करके किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत बच्चा भैया ने कहा कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर वक्त खड़े रहेंगे। इस मौके पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, महेंद्र बिन्द, हीरोज अहमद, रत्नाकर पांडेय राजकुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, शशि सिंह, महेंद्र यादव, सुरेश सिंह वेद प्रकाश पांडेय राम सिंह, ख़ुशी राम मिश्रा, दीपचंद बिन्द , डॉ चिंतामणि,ओम प्रकाश यादव, सत्यनारायण बिन्द, केशव बिन्द, जमील अहमद , गुलाम रशूल ,विपिन बिंद भाजपा जिला मंत्री महिला मोर्चा राजमती सरोज, अच्छे लाल बिन्द, अवनीश यादव अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ