Header Ads Widget

भाजपा सरकार मे देश प्रदेश की जनता त्रस्त : फैशन हसन तबरेज़

भाजपा सरकार मे  देश प्रदेश की जनता त्रस्त : फैशन हसन तबरेज़

आनेवाले विधानसभा चुनाव में बनेगी पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार जिला अध्यक्ष-- फैसल हसन तबरेज़
✍️मोहम्मद असलम खान
केराकत। केराकत नार्मल स्कूल के ठीक सामनें नगर पंचायत केराकत के पानी टंकी के नीचे दिनांक 20 फरवरी दिन शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष फैशन हसन तबरेज़ नें कहा कि देश व प्रदेश की जनता आज भाजपा सरकार में किसान नौजवान दर दर भटक रहे हैं अफसोस कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और इस सरकार में बहन बेटियों के साथ कब क्या उनके साथ घटनाएं हो जाये कहा नहीं जा सकता। झूठ बोलने वाली भाजपा सरकार से आज हर लोग परेशान हैं 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यही जनता इस सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला सचिव डॉक्टर सन्तोष कुमार गिरी, ब्लाक अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी,केराकत नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी, सूरज सिंह राजपूत, नेभी सम्बोधित किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष फैशल हसन तबरेज़ को आजाद कुरैशी और दीपक साहू नें शाल भेंट किया।कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायत अध्यक्षो को केराकत ब्लाक अध्यक्ष लालता चौधरी नें जिला अध्यक्ष के हाथों से माला पहनाते हुये सभी न्याय पंचायत अध्यक्षो को नियुक्ति पत्र दिया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता चौधरी व संचालन सूरज सिंह राजपूत नें किया।
कार्यक्रम में धर्मराज चक्रवर्ती, राजा सूर्यबली, नरेन्द्र प्रताप, खुर्शीद खान,राजेंद्र यादव प्रधान, पंकज, दीपक साहू, डॉक्टर हलीमा बेगम, सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।
पूर्वांचल लाइव न्यूज़ चैनल केराकत तहसील संवाददाता मोहम्मद असलम खाँन की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ