सुधीर अस्थाना अध्यक्ष, संजय यादव मंत्री
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया जोरदार स्वागत
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लिपिक सेवा संघ का चुनाव
✍️ इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन लिपिक सेवा संघ का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
चुनाव में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रुप में रिजवान अहमद, सह पर्यवेक्षक के रूप में सुशील कुमार श्रीवास्तव और कर्मचारी नेता के रूप में कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
जिसमें अध्यक्ष पद के रूप में सुधीर कुमार अस्थाना और मंत्री पद के लिए संजय कुमार यादव राजू निर्वाचित घोषित किए।
उपाध्यक्ष के रूप में भूपेंद्र कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में आनंद कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार साहू का चयन हुआ है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कर्मचारी नेता सुधीर कुमार अस्थाना व संजय कुमार यादव ने संगठन के वरिष्ठ लोगों को भरोसा दिया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है। उसे वह बेहद ही गंभीरता से निभाएंगे, संगठन के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य की भूमिका अहम रही। इस
मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, रामकेश यादव, प्रमोद कुमार लाल, निर्देश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अब्बास, पवन कुशवाहा, मनोज सिंह, मसीदुल हसन, तहरीम फातिमा, अरविंद गुप्ता अन्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी नेता अजय कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती अगर इसी प्रकार बनी रही तो कर्मचारी को अपने हक के लिए कभी भटकना नहीं पड़ेगा।
0 टिप्पणियाँ