Header Ads Widget

भ्रष्टाचार का अड्डा बना डीआईओएस कार्यालय : धर्मेंद्र यादव

भ्रष्टाचार का अड्डा बना डीआईओएस कार्यालय : धर्मेंद्र यादव

आरोप, शिक्षकों से प्रोन्नत वेतनमान लगाने के नाम पर होती है सौदेबाजी

 7 मार्च की बैठक में भ्रष्टाचार खिलाफ बनेगी आंदोलन की रणनीति


✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षक संघ नवीन गुट भी आंदोलित हो उठा है। उ प्र मा शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने  शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करके इस भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने का ऐलान कर दिया। संघ के कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए कहा कि चयन बोर्ड द्वारा चयनित होकर आने वाले  अभ्यर्थियों के  पत्र निर्गत करने और सत्यापन के बाद प्रथम वेतन लगाने के लिए अच्छी खासी धन उगाही की जाती है। जो शिक्षक साथी  पैसा नहीं देता  उसे अनावश्यक रूप से  महीनों तक परेशान किया जाता है । 
 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहां की शिक्षकों का चयन/प्रोन्नति वेतनमान लगाने के लिए भी वसूली होती है। अगर नही देते हैं तो कई-कई महीनों लग जाते हैं। कई बार इसे लेकर सम्बंधित अधिकारी और जिलाधिकारी से मिलकर एवं विरोध जताने पर कुछ समय लिए ठीक-ठाक रहती है फिर अधिकारी के जाते ही व्यवस्था जस की तस हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा । जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए खत्म करने हेतु अब व्यापक रूप में आंदोलन चलाया जाएगा। भले ही इसके बदले हम शिक्षकों को कीमत चुकानी पड़े।
जिला संरक्षक डा सुनील कान्त तिवारी ने कहा कि पहली को वेतन मिल जाता था, इस महीने में  होली का  त्यौहार नजदीक आ चुका है। अभी तक एनपीएस के बहाने वेतन पास करके रोके रखना शिक्षक कर्मचारियों को परेशान करना दर्शाता है। जिसे हम शिक्षक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । तीन दिन के भीतर शिक्षकों का वेतन खाते में नहीं भेजा जाता है तो संगठन अगली रणनीति पर अमल करने को बाध्य होगा। 
     जिला कोषाध्यक्ष डाॅ चन्द्रसेन ने बताया कि उ प्र मा शिक्षक संघ (नवीन)के कार्य कारिणी की बैठक 7 मार्च , रविवार पूर्वाहन 10 बजे जनक कुमारी इंटर कालेज जौनपुर में आहूत की गई है।
 जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मानित शिक्षक साथियों  उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में ही आंदोलन का मुख्य मसौदा तय किया जाएगा।
 इस मौके पर डा चन्द्रसेन यादव, डा सुनील कान्त तिवारी, नगेन्द्र यादव, बी एल प्रजापति, सुदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार, हौशिला प्रसाद पाल, राम नरायन बिन्द, विजय प्रकाश गौतम अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ