विपक्ष के पास मुद्दे का अभाव: गिरीश चन्द्र यादव
राम अचल की तरह सतीश चंद्र मिश्रा का भी सियासी हश्र समाप्त होगा
✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद
खेतासराय(जौनपुर)01 अगस्त
उत्तर प्रदेश सरकार के शहरी एवं नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने विपक्ष पर जम का हमला बोला, उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन करने से सियासी गुल खिलने वाला नहीं है राम अचल राजभर की तरह सतीश चंद्र मिश्रा का भी सियासी हश्र होना तय है।
वह खेतासराय स्थित सोंधी ब्लॉक मुख्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने आए थे इस दौरान वे पत्रकारों से भी वार्ता करते हुए कहां की भाजपा के शासन में सूबे का काया कल्प हो गया है।सपा और बसपा के पास कोई मुद्दा नही है।मेरे प्रयास से केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच 135-ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनपुर से अकबर पुर तक फोरलेन की स्वीकृति हो चुकी है,डीपीआर की तैयारी भी हो रही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खेतासराय स्टेशन की गेट की समस्या हमारे संज्ञान में है।शीघ्र निवारण करने की बात कही है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, विजय सिंह विद्यार्थी, अभिषेक कुमार, परवेज़ आलम भुटटो, कृष्ण कुमार सहित तमाम प्रधान और बीडीसी मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ