विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री को भेंट किया जौनपुर का ऐतिहासिक स्मृति चिन्ह
मुख्यमंत्री ने किन विधानसभाओ को क्या दिया सौगात
पूर्वी यूपी में बड़ी जीत के लिए 2022 के चुनाव का बजा गए बिगुल
✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के मुंगराबादशाहपुर में सोमवार को आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूर्वांचल में पार्टी की बड़ी जीत के लिए बिगुल बजा दिया। विभिन्न कार्यक्रमों के लोकार्पण के बहाने उन्होंने आम जनता को इस बात का एहसास भी कराया कि उनके दुख सुख में असली मददगार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। इसलिए आगामी चुनाव के लिए अभी से हर कार्यकर्ता को तैयार रहने की जरूरत है। जनसभा में तीन विधानसभाओं के लिए उन्होंने कई सौगात दिया है। मुंगरा,मछलीशहर और बदलापुर विधानसभाओं के लिए 115 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद की विधानसभा मछलीशहर में 787 लाख की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण, मुंगराबादशाहपुर में 1039 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं बदलापुर में 697 लाख की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 115 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा मछलीशहर में 3877 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास, मुंगराबादशाहपुर में 4449 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं बदलापुर में 8091 लाख की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर बदलापुर क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तार से बताया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र की मेहनत और ईमानदारी की मुख्यमंत्री ने मंच से सराहना की।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक दिनेश चंद्र चौधरी, विधायक हरेंद्र सिंह, श्रीमती लीना तिवारी, श्रीमती तारा तिवारी, भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, सभासद और धर्म रक्षक मनीष कुमार गुप्त, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, मनीष श्रीवास्तव, जौनपुर के सभासद संतोष मौर्य, श्रीमती रेनू पाठक, पूर्व सभासद मुकेश सिंह, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पूर्व सांसद के पी सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ