Header Ads Widget

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया याद


महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया गया याद

कार्यक्रम में युवाओं को नशे का त्याग करने का दिलाया गया संकल्प


✍️रिपोर्टर-मोहम्मद अरशद

खेतासराय। कस्बा स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री  की जयन्ती संकल्प के साथ  मनाई गई। उपस्थित छात्र छात्राओं को नशे का त्याग करने, समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने का संकल्प दिलाया गया।
 महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने तिरंगा झण्डा फहराने के पश्चात अपने उद्बोधन में आये हुए अभ्यागतों का स्वागत कर दोनो महान विभूतियों के त्याग और बलिदान की गाथा बड़े ही मार्मिक तरीके से पेश किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पद की भूमिका में सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली के प्रधानाचार्य व आदर्श भारती महाविद्यालय, खेतासराय के प्रबन्धक  अनिल कुमार  उपाध्याय ने महात्मा गाँधी तथा स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व का बहुत ही मार्मिक व विस्तार रूप से वर्णन किये।
 श्री उपाध्याय ने  देश को आजाद होने में दोनों विभूतियों द्वारा किये गए कार्यो का सविस्तार वर्णन करने के साथ ही सभी छात्र/छात्राओं को कठिन परिश्रम कर अच्छे पद को प्राप्त करके देश सेवा करने की नसीहत दी। 
मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोदय इण्टर कालेज, खुदौली के अर्थशास्त्र प्रवक्ता अभिलाष यादव  ने समस्त बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान किये। वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कालेज की  प्रधानाचार्या  सुनीता मिश्रा  ने बच्चों को अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखने के साथ ही कठिन परिश्रम करते हुए महान विभूतियों के पद् चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित की। 
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता  सफिया खान, गृह विज्ञान प्रवक्ता  विभा पाण्डेय, बी एड विभागाध्यक्ष  मुकेश पाठक, प्राध्यापक  चन्द्रवीर सिंह, व्याकरणाचार्य अखिलेश चन्द्र मिश्र, साहित्य प्रवक्ता श्याम जीत पाण्डेय तथा सुनील कुमार उपाध्याय, शबीना बानो सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही। 
कायक्रम का  संचालन  बी एड के प्राध्यापक डॉ अजय कुमार तिवारी  ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ