Header Ads Widget

पिछड़ों का शोषण कर रही है प्रदेश की भाजपा सरकार, दयाराम पाल


पिछड़ों का शोषण कर रही है प्रदेश की भाजपा सरकार, दयाराम पाल


पाल, बघेल जन जागरण यात्रा के जौनपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत


जौनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से  पाल, बधेल, धनकर, जनजागरण यात्रा का सम्मेलन नगर पालिका मैदान में  शनिवार को आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री दयाराम पाल "ऐडवोकेट" ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा  पाल , बधेल , धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है । जिस उम्मीद से इस समाज ने भाजपा सरकार बनाया लेकिन आज इस समाज की स्थिति भाजपा में बहुत खराब हो गया है।  हमारे समाज को जितनी संख्या है उतनी उसकीं गणना कराकर हमको हमारी हिस्सेदारी दिया जाय।
 पिछडों का जनगणना कराई जाये और हमारे समाज और पिछड़ों को अगर कोई अधिकार दे सकता है तो सिर्फ अखिलेश यादव सपा सरकार बनीं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पाल समाज को उनके अनुपात हिस्सेदारी दिया जायेगा।
 उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि  इस सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। अन्याय अत्याचार हो रहा है। भाजपा जिस रास्ते पर चल रही है उसमें न किसान का भला है, न नौजवान और  किसान, गरीब-नौजवान, पिछड़े-दलित भाजपा सरकार हटाने को तैयार हैं। 
अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है। 
भाजपा को पता ही नही है कि डीजल -पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। खाद, डीएपी मंहगा है। बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। जनता अब भाजपा का सफाया करेगी। सपा जातीय जनगणना की पक्षधर है। 
संम्मेलन मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व विधायक लंलन प्रसाद यादव,राजनरायन बिन्द, अरशद खाँ, दीपचंद सोनकर, डां अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, डां विनोद पाल, सुभाष पाल, सियाराम पाल, रामलाल पाल, रामधारी पाल, पूनम मौर्य, सपा सभासद साजिद अलीम,मनोज मौर्या,ऋषि यादव, राजा समाजवादी, लाल मोह्हमद रायनी अन्य  उपस्थित रहे।
 संचालन उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ