Header Ads Widget

दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाटे गए स्मार्टफोन

दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाटे गए स्मार्टफोन

स्मार्ट फोन पाकर कार्यकत्रियों के चेहरे खिले
  

✍️यूसुफ खान/मोहम्मद अरशद                
खेतासराय(जौनपुर)12 अक्टूबर
              शाहगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने मंगलवार को भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया। उन्होंने कहा कि संकट के समय में आप लोगों ने अच्छा काम किया है। साथ ही समाज के कल्याण के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। इस सदी के सबसे बड़े संकट कोविड-19 महामारी मे गांव-गांव एवं घर-घर जाकर कोविड मरीजों की पहचान किया एवं उनके इलाज में सहयोग प्रदान किया।
                 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रदेश को गौरव दिलाने का काम किया है। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीक से जोड़ने और कार्य क्षमता बेहतर करने के लिए स्मार्टफोन का वितरण करा रहे हैं।मंगलवार को भी  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को करीब 100 स्मार्टफोन दिए गए। बाकी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बाद में मोबाइल दिए जाएंगे। इस मौके पर सीडीपीओ भैयालाल, सुपरवाइजर श्यामा देवी, केपी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ