Header Ads Widget

योगी के नेतृत्व में 2022 में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार, स्वामी प्रसाद मौर्य

योगी के  नेतृत्व में 2022 में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार, स्वामी प्रसाद मौर्य

कसा तंज, अखिलेश का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे साबित होंगे, स्वामी प्रसाद 

जौनपुर में आयोजित  समारोह में 4 हजार लाभार्थियों  के  खाते में भेजी गई 4 करोड़ से अधिक की राशि

✍️इन्द्रजीत सिंह मौर्य/मोहम्मद अरशद

जौनपुर। प्रदेश के श्रम सेवायोजन समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। 
देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में इतने विकास कार्य हुए हैं कि अब किसी भी दल को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं रह गई।  वह गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में स्वामी प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि सपने तो सभी को आते हैं, सपना देखना भी चाहिए। सपना सपना होता है लेकिन अखिलेश यादव का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा साबित होगा। क्योंकि सपने कभी सच नहीं होते।       
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि
 उस दल के सत्ता में आते ही प्रदेश भर में जिस प्रकार से खुलेआम गुंडागर्दी होती थी, उसका अंजाम आज भी प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि उक्त पार्टी के शासनकाल में सरकारी नौकरियों में भर्ती और अनैतिक तरीके से बनाई गई अरबों खरबों की रकम  आज कानपुर से लेकर कन्नौज के  इत्र कारोबारियों की दीवारों और तहखानों  से निकल रही है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा और कांग्रेस तो अब कहीं लड़ाई में कहीं नजर भी नहीं आते। इन दोनों दलों के नेताओं को एयर कंडीशन से निकलने की फुर्सत ही नहीं दो प्रदेश की भोली-भाली जनता का दुख दर्द वह कैसे जाने।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के तमाम  चिन्हित भू माफियाओं, मोस्ट वांटेड अपराधियों को यूपी से खदेड़ कर उन्हें उनके असली ठिकाने पर पहुंचा दिया है। अभी भी  ऐसे तमाम नामचीन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। 
समारोह में प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार इन्द्रजीत सिंह मौर्य, डॉ चंद्रजीत मौर्य, डॉ राजीव रत्न मौर्य, पूर्व सभासद नीरज मौर्य, मीडिया प्रभारी भाजपा काशी प्रांत संजय मौर्य, बलराम राजभर, करंजाकला ब्लॉक ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य, कृष्ण दत्त मौर्य पप्पू, दामोदर मौर्य समेत भारी संख्या में  लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ