तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो
राष्ट्र प्रणेता युग पुरुष श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर हुआ कार्यक्रम
लखनऊ। साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गुरुद्वारा नाका हिंडोला में दर्शन पूजन किया एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु साहिब का आशीर्वाद सिरोपा प्राप्त किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, कैंट लखनऊ से विधायक सुरेश तिवारी, महापौर नगर निगम लखनऊ संयुक्ता भाटिया, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह, जौनपुर निवासी सरदार जसविंदर सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा , हरविंदर पाल सिंह , सतपाल सिंह मीत एवं गुरु की प्यारी संगत उपस्थित रही।
नासरो मनसूर , गुरु गोबिंद सिंह |
ऐजदी मंजूर , गुरु गोबिंद सिंह ||
हक रा गंजूर , गुरु गोबिंद सिंह |
जुमला फैज नूर , गुरु गोबिंद सिंह ||
हक हक आगाह , गुरु गोबिंद सिंह |
शाहे शहंशाह , गुरु गोबिंद सिंह ||
बर दो आलम शाह , गुरु गोबिंद सिंह |
खसम रा जा काह , गुरु गोबिंद सिंह ||
0 टिप्पणियाँ