आओ मिलकर तिरंगा फहराएं, देश भक्ति की अलख जगाएं: चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल"गोलू"
चेयरमैन प्रतिनिधि,अधिशासी अधिकारी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष, समाजसेवी संग नगर में निकाली गयी हर घर तिरंगा रैली।
✍️रिपोर्ट, मोहम्मद असलम खान
केराकत। देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केराकत नगर में देश प्रेम की बयार बहती नज़र आई। धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर लोग हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भागी दारी कर रहे थे। इस अवसर पर केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल के पति एवं प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू ने हर घर तिरंगा में हिस्सा लेने की अपील की। और उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को मनायें। स्वतंत्रता दिवस उन लोगों की याद दिलाता है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सना सगीर द्वारा बताया गया कि केराकत नगर में तिरंगा झंडा वितरित करते हुए सभी सम्मानित नगर वासियों से अपील की गयी 15 अगस्त तक अपनें अपनें घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान फहरायें। तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम में चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल के पति एवं प्रतिनिधि यूवा नेता कृष्णा जायसवाल उर्फ गोलू, व्यापारी नेता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के केराकत नगर अध्यक्ष कृष्णचन्द्र उपाध्याय "राजू" समाज सेवी यूवा नेता अलाबक्श खाॅंन"राजन" लिपिक अजय कुमार निषाद, कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साहनी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ